फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली एसटीएफ ने दो लाख रुपये के इनामी बदमाश सुमित चौधरी को किया गिरफ्तार

बरेली जोन के सबसे बड़े इनामी बदमाश सुमित चौधरी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। मुरादाबाद जिले के हजरतगढ़ी थाना क्षेत्र का निवासी सुमित चौधरी वर्ष 2018 में बदायूं जिला जेल से रस्सी के सहारे कूदकर भाग गया था। जबकि उसका साथी चंदन घायल होकर वहीं गिर पड़ा था। इसके बाद से सुमित कभी नेपाल तो कभी देश के अन्य राज्यों में छिपकर रह रहा था। उसके ऊपर प्रदेश के एडीजी अपराध ने दो लाख का इनाम घोषित कर रखा था। बरेली एसटीएफ इकाई उसकी तलाश में जुटी थी। एसटीएफ के एएसपी अब्दुल कादिर के मुताबिक सुमित पीलीभीत और टनकपुर के रास्ते दोबारा नेपाल भागने की फिराक में था। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे लेकर बदायूं ले गई। वहां सिविल लाइन थाने में लिखापढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें