फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डेढ़ घंटे की बारिश ने फिर बढ़ाई लोगों की मुश्किल, सड़कों पर हुआ जलभराव

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 02 Jul 2026 04:11 PM IST

बदायूं में बुधवार को हुई बारिश के बाद हालात सुधरे नहीं थे कि बृहस्पतिवार की दोपहर फिर मूसलाधार बारिश हो गई। इससे शहरवासियों की मुश्किलें और बढ़ गईं। दोपहर करीब डेढ़ बजे से शुरू हुई बारिश तीन बजे तक हुई, जिसकी वजह से रोडवेज बस अड्डा, प्रभागीय निदेशक के आवास मार्ग, लावेला चौक से जोगीपुरा, लावेला चौक से गांधी ग्राउंड और जिला अस्पताल रोड पर जलभराव होने से दिक्कतें ज्यादा हुईं। लोग गंदे पानी से होकर पैदल निकले। जोगीपुरा मार्ग पर दो से तीन फुट तक पानी भरने से कई गाड़ियां बंद हो गईं। वहीं, बारिश रुकने के बाद भीड़ अपने गंतव्य स्थानों के लिए निकली जो शहर के चौराहों पर जाम के हालात बन गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें