फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर सीएनजी लीकेज होने से ऑटो में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक; देखें वीडियो

Wed, 31 Dec 2025 11:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं


बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बदायूं-बिजनौर हाईवे पर मंगलवार रात करीब नौ बजे गांव बहेड़ी के पास सीएनजी से संचालित ऑटो में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में ऑटो आग का गोला बन गया। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि ऑटो बिल्सी की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई।

गनीमत रही कि उस समय कोई सवारी नहीं थी। अगर सवारियां होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग की चपेट में आने से ऑटो पूरी तरह जल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तक तब ऑटो पूरी तरह से जल गया। रात का समय होने से हाईवे पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ। आग सीएनजी लीकेज के कारण लगी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें