फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: यूजीसी प्रावधानों के विरोध में नजीबाबाद में जुलूस, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

डिंपल सिरोही Updated Thu, 29 Jan 2026 06:41 PM IST

बिजनौर के नजीबाबाद में यूजीसी सामान्य विनियम 2026 के प्रावधानों के विरोध में क्षत्रिय राजपूत सभा और स्वर्ण समाज के लोगों ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। हाईवे फ्लाईओवर से शुरू हुआ जुलूस नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए यूजीसी प्रावधानों को काला कानून बताया और इनमें बदलाव की मांग की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और सीओ नितेश प्रताप सिंह को सौंपा गया। इस दौरान पुखराज सिंह, सर्वेश गहलौत, डॉ. अशोक गहलौत, अरुण गहलौत, सुशील चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें