फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: धामपुर में उप जिलाधिकारी तिराहा बना तालाब, जलभराव से राहगीर परेशान

Dimple Sirohi Updated Fri, 21 Aug 2026 01:21 PM IST

बिजनौर जनपद धामपुर में उप जिलाधिकारी तिराहा इन दिनों जलभराव के कारण तालाब में तब्दील हो गया है। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे बने नाले बंद होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सड़क पर भरा बारिश का पानी स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के बाद उप जिलाधिकारी तिराहे पर पानी जमा हो जाता है। जलभराव के कारण सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पानी कई दिनों तक जमा रहने से राहगीरों को इसी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। अधिकारियों का भी रहता है आवागमन इस मार्ग से उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, विद्युत निगम और सिंचाई विभाग समेत कई विभागों के अधिकारियों का आवागमन होता है। इसके बावजूद जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने बंद नालों की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर आम लोगों की भी बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है। जल्द समाधान का आश्वासन उप जिलाधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें