फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश, गर्मी से मिली राहत, फसलों को होगा फायदा

बिजनौर जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के चलते कुछ स्थानों पर पेड़ की टहनियां भी टूटकर गिर गईं। हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक जिले में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए भी लाभदायक साबित हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें