फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: खेतों में गन्ने की फसल और चारा हाथियों के निशाने पर, ग्रामीणों में रोष

कालागढ़ क्षेत्र में सीमावर्ती खेतों में खड़ी गन्ने की फसल और पशुओं के लिए बोया गया चारा हाथियों के निशाने पर आ गया है। शुक्रवार सुबह मुरलीवाला में रामगंगा नदी के तट पर श्मशान घाट के पास हाथियों के झुंड ने खेतों में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोष है। पांच हाथियों के झुंड ने पहुंचाया नुकसान ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब पांच हाथियों का झुंड खेतों में पहुंच गया और गन्ने की फसल व चारे को नुकसान पहुंचाया। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों की मदद से हाथियों को जंगल में खदेड़ा वन क्षेत्राधिकारी पीके शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर गश्ती दल मौके पर पहुंचा। वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। समय रहते हाथियों को आबादी और खेतों से दूर कर दिए जाने से मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना टल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें