जनपद के धामपुर ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बीडीओ के दफ्तर में तालाबंदी कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि खंड विकास अधिकारी से कई बार समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की। लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया।