बिजनौर जनपद के नगीना क्षेत्र के ग्राम नंदपुर में स्थित नंदलाल देवता महाराज का मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुत्ते की परिक्रमा को लेकर चर्चा में आए इस मंदिर पर मेले जैसा माहौल बन गया है। शनिवार को बिजनौर से आई एनजीओ की टीम ने कुत्ते का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उसे ड्रिप चढ़ाई।