भदोही कोतवाली पुलिस ने सोमवार को हरियाव प्राथमिक विद्यालय के पास हुई मोबाइल छिनैती मामले में शामिल तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को भदोही रेलवे स्टेशन के पास से स्थित खाली मैदान के पास से गिरफ्तार किया। सीओ अशोक मिश्रा ने बताया कि ज्ञानपुर उधवा माफी निवासी राजकुमार गुप्ता ने मोबाइल छिनैती की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। इस बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मोबाइल छिनैती में शामिल शातिर विशाल गौतम, हैप्पी बिंद व विशाल गौतम हरियांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से छिनैती की गई मोबाइल बरामद की। वहीं मोबाइल छिनैती में इस्तेमाल की गई बाइक को सीज कर दिया।