फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेलवे स्टेशन पर अचानक धमकी सीआईबी की टीम, टिकट काउंटर पर खड़े यात्रियों की चेकिंग

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सीआईबी की टीम धमक पड़ी। टीम ने स्टेशन पर गहनता से जांच पड़ताल की। टिकट काउंटर पर खड़े लोगों के फार्म के साथ आधार कार्ड को चेक किया गया। टीम ने परिसर में टहल रहे ऑटो चालकों कड़ी फटकार लगाई। चालकों को ऑटो के पास ही रहने की हिदायत दी। स्टेशन पर अचानक टीम पहुंचते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। सीआईबी वाराणसी टीम के निरीक्षक राजेश कुमार शनिवार को सड़क मार्ग से ज्ञानपुर रेलवे रोड स्टेशन पहुंचे। उन्होंने आरक्षण केंद्र पर कतार में लगे यात्रियों से बाचतीच कर जांच पड़ताल की। बुकिंग क्लर्क रखे गए फार्म को देखा। उसके बारे में पूछताक्ष कर जानकरी ली। आरक्षण केंद्र पर कोई बिचौलिया नहीं मिला, लेकिन जांच पड़ताल के दौरान अफरा-तफरी मची रही। बिना काम के परिसर व प्लेटफार्म पर घूम रहे ऑटो चालकों को कड़ी फटकार लगाई। टीम में उप निरीक्षक हरीश चंद्र, विनय स्वरुप निषाद, दीपक कुमार, सुरेंद्र कुमार गौतम आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें