अभोली ब्लॉक के दसवतपुर व बीरमपुर प्राथमिक विद्यालय और माता प्रसाद ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल संसारापुर में रविवार को धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव मेमोरियल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुआ। इसमें 15 स्कूल के एक हजार छात्र-छात्राए शामिल हुए। राधे कृष्ण शिक्षार्थ धर्मार्थ सेवा समिति की तरफ से परीक्षा आयोजित की गई। फरवरी के पहले सप्ताह में परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। समिति के गोलू यादव ने बताया कि परीक्षा का आयोजन तीन श्रेणियां (अ, ब, स) में किया गया है। जिसमें कक्षा 3 से दसवीं तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। 15 स्कूल के एक हजार बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इसमें पांच सरकारी स्कूल दशवतुपर, बीरमपुर, अमिलहरा सहित 10 निजी स्कूल के बच्चे रहे। परीक्षा को सकुशल सपन्न कराने के लिए कुल 25 अध्यापकों की तैनाती रही। आयोजनकर्ता अखिलेश यादव, गोलू यादव, विजय यादव, दीपक यादव, संतलाल यादव, रामबली बिंद आदि शामिल रहे।