फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में सनातन धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार, एसपी को सौंपा ज्ञापन

प्रगति चंद Updated Mon, 02 Feb 2026 05:29 PM IST

भदोही ब्लॉक क्षेत्र के द्वादश ज्योर्तिलिंग सुंदरवन कटेबना के दुष्प्रचार को लेकर आस्थावान मुखर हो गए हैं। सोमवार को 10 से 15 की संख्या में श्रद्धालु पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। पत्रक देकर दुष्प्रचार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। वक्ताओं ने कहा कि श्री रामजानकी मंदिर परिसर में साध्वी राजलक्ष्मी मंदा की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 180 फीट ऊंचा शिव मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। इससे मंदिर के प्रति लोगों की आस्था बढ़ी है और क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा। पिछले कुछ दिनों से गांव का एक शरारती व्यक्ति की तरफ से मंदिर, सनातन धर्म एवं साध्वी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अफवाह एवं दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है। एसपी से उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर मनीष कुमार पांडेय, पन्नालाल यादव, सुशील कुमार, संतोष, जगदीश आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें