फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी शिक्षा जीवन को बनाती हैं सुखद एवं आनंदित, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Apr 2026 05:02 PM IST

नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण एवं विदाई समारोह का आयोजन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय चककलूटी में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई तो उच्च प्राथमिक विद्यालय अजयपुर में विदाई समारोह, नव प्रवेशी बच्चों का नामांकन और पाठ्य पुस्तक वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ चंद्रशेखर आजाद और विशिष्ट अतिथि राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक आशीष कुमार सिंह एवं धीरज कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा आकर्षक मनमोहक सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रधानाध्यापक अक्षयबर नाथ पांडेय एवं बीएल पाल ने सभी का स्वागत किया गया। बीईओ ने कहा की शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा किसी भी व्यक्ति का सर्वांगीण विकास हो सकता है।अच्छी शिक्षा जीवन को सुंदर, सुखद और आनंदित बनाती है। आठवीं के छात्र-छात्राओं की विदाई के समय बच्चों की आंखें गमगीन हो गई। इस मौके पर शिवाकांत यादव, योगिता हेमकर, अनीता देवी, उर्मिला देवी, मुकुल कुमार सिंह, चंद्रकांत पटवा, एकलाख अहमद, कमलेश मिश्रा आदि रहे। प्राथमिक विद्यालय चककलूटी में बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर विनोद कुमार, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, रविशंकर, आनंद कुमार पांडेय, रामचंद्र यादव आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें