गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने रविवार को 10 हजार के इनामी गैंगस्टर अखिलेश दूबे निवासी औरा हंडिया प्रयागराज को वाराणसी के बालाजी गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिरोह बनाकर वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल है। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शातिर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह में पुलिस ने लीडर विशाल निषाद निवासी बारीपुर कोइरौना, सक्रिय सदस्य अखिलेश दूबे, उजाला पांडेय और सागर पांडेय निवासी जसवां हंडिया प्रयागराज के खिलाफ गैंगेस्टर में कार्रवाई किया। यह संगठित अपराधिक गिरोह जनदीय स्तर पर सक्रिय था। जो अपने और गिरोह के सदस्यो के आर्थिक, भौतिक एवं अनुचित दुनियावी लाभ के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना। जिसमें से 10 हजार के इनामी गैंगस्टर अखिलेश दूबे को पुलिस ने तिरुपति बालाजी गेस्टहाऊस रामकुंड पोखरे के पास वाराणसी से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गैंगलीडर समेत तीन अन्य की भी पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।