फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात परिस्थितियों से निपटने को खुद को रखें तैयार; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 24 Jan 2026 03:41 PM IST

ज्ञानपुर क्षेत्र के जेपी पब्लिक कानवेंट स्कूल जखांव में शनिवार को अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। जिला ताइक्वाइंडो एसोसिएशन के सचिव सत्यम शुक्ला और उनकी टीम ने छात्राओं को आपात परिस्थितियों से निपटने की सीख दी। बताया कि वर्तमान समय में बेटियों को प्रशिक्षित किया जाना बहुत जरूरी है। हर क्षेत्र में बेटियों का बढ़ता दखल उन्हें असुरक्षित भी कर रहा है। इससे उन्हें आत्मरक्षा को लेकर प्रशिक्षित रहना है। बताया कि जब आप किसी काम के लिए बाहर निकलती हैं तो कुछ मनचले युवक आप पर न सिर्फ फब्तियां कसते हैं, बल्कि कई बाद छेड़खानी जैसी गंदी हरकत भी करते हैं। इस परिस्थिति में आप खुद अगर प्रशिक्षित रहेंगे तो बच कर निकल सकेंगी। वही जरूरत पड़ने पर उन्हें सबक भी सीखा सखेंगी। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास से भरे रहने की नसीहत दी। कहा कि अगर आप दृढ़ निश्चित होकर काम करती हैं तो कोई आपको किसी भी फील्ड में हरा नहीं सकता है। प्रबंधक श्याम लाल यादव ने अमर उजाला के इस मुहीम की सराहना की। कहा कि आज के दौर में बेटियों को हर तरह से तैयार रखना जरूरी है। जिससे वे अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। अगर वे तैयार रहेंगी तो किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकेंगी। ताइक्वांडो खिलाड़ी मानसी, रोहिंत बिंद ने छात्राओं को अचानक पीछे से हुए हमले को लेकर सतर्क किया। वहीं अगर राह चलते समय कोई आपका हाथ पकड़ने का प्रयास करें तो कैसे छुड़ाएं और उस पर हमला कर निकलें। यह भी बताया गया। मौके पर प्रधानाचार्य रामेश्वर मौर्य, मनीषा यादव, प्रकाश यादव, शशि यादव, स्नेहा चौरसिया, शाहिबा, सानिया शेख व सुचिता उपाध्याय समेत 150 से अधिक छात्राएं रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें