फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Nov 2025 08:37 PM IST

जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर बृहस्पतिवार को राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों, एसआईआर कार्य सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समीक्षा की। उन्होंने एसआईआर के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। कहा कि काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के स्तर से भी एसआईआर में लगे सभी कार्मिकों के कार्यों की निगरानी की जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें सभी डीईओ, डिप्टी डीईओ, ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर्स और बीएलओ अपनी जिम्मेदारी को जिम्मेदारी से निभाएं। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों से अपील किया कि जल्द से जल्द अपने पार्टी के बीएलए की सूची उपलब्ध कराएं। कहा कि गणना प्रपत्रों का वितरण 99.57 प्रतिशत हो चुका है। कुछ राजनैतिक पार्टियों की ओर से जानकारी मिली कि कुछ बीएलओ ने अभी तक गणना प्रपत्र नहीं पहुंचाया है। इसके लिए सभी ईआरओ/एईआरओ अधिकारी अपने स्तर से इसकी जानकारी लेकर गणना प्रपत्र पहुंचाएं। बताया कि इसके लिए जगह-जगह हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। उन्होंने डिजिटाइजेशन के कार्य में कम प्रगति वाले निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को चेताया कि विशेष अभियान चलाकर गणना प्रपत्र एकत्र कराएं और उसको डिजिटाइज कराएं। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य के साथ पदाधिकारी व राजनैतिकक पार्टियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें