फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में सामान्य ज्ञान परीक्षा में 1300 बच्चों ने लिया भाग

भदोही में युवा एकता समिति की ओर से रविवार को तीन केंद्रो पर सामान्य ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। इसमें चौथी से हाईस्कूल तक के 1300 बच्चों ने भाग लिया। सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक चली परीक्षा में बच्चों ने उत्तरपुस्तिकाओं पर अपनी योग्यता को दर्ज किया। सुबह लोहिया इंटर कॉलेज सागरपुर, शांति शिक्षा सदन कुशौली और कंपोजिट विद्यालय वारी में शिक्षकों की देखरेख में परीक्षा कराई गई। मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश बिंद ने बच्चों को प्रश्नपत्र देकर परीक्षा शुरू कराई गई। संस्था के अध्यक्ष पुरन कुमार बिंद में बताया कि परीक्षा का उद्देश्य बच्चों के मन से झिझक दूर करना। कक्ष निरीक्षक के रूप में दीपेश कुमार बिंद, शिवाकांत, देवीलाल, विनय कुमार, युगल किशोर, घनश्याम, अरुण, रंजीत, विकास, सुनील, अभिषेक, रविवीर आदि ने केंद्रो पर परीक्षा कराने में सहयोग दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें