बस्ती। जीआईसी के बहुउद्देशीय हॉल में बुधवार को आयोजित निशुल्क टिकट यात्रा आसान कार्यक्रम में कुछ महिलाओं को गेट से अंदर नहीं जाने दिया गया, इससे वह गुस्से होकर गेट पर ही विरोध जताने लगी। मौके पर एसडीएम शत्रुघ्न पाठक पहुंच गए और महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान पुलिस भी सक्रिय दिखी। महिलाओं ने कहा कि बुलाए जाने पर वह आईं थी, मगर अंदर नहीं जाने दिया गया। संवाद