उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जनपदीय सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी का पांडेय इंटर कॉलेज में शुरू हुआ। अध्यक्षता प्रांतीय संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल और मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिंह ने किया। आयोजक योगेश कुमार शुक्ल ने कहा कि प्रधानाचार्य और शिक्षक एक सिक्के के दो पहलू हैं। प्रांतीय संरक्षक डॉ तेज प्रताप सिंह, डॉ राम नरेश सिंह मंजुल आदि मौजूद रहे।