नगर थानाक्षेत्र के फुटहिया के पास स्थित कार एजेंसी के निर्माणाधीन भवन की दीवार ढह जाने से उसके नीचे मजदूर दब गया। गनीमत रही कि साथ काम कर रहे मजदूरों ने आनन-फानन मलबे के नीचे पड़े साथी मजदूर को बाहर निकाल लिया। जिससे उसकी जान बच गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूर को अस्पताल भेजा।