रक्षाबंधन त्योहार के चलते शुक्रवार सुबह से ही रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सरकार की ओर से महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराए जाने के कारण आजमगढ़, गोरखपुर, अयोध्या, सिद्धार्थनगर, अंबेडकरनगर, खलीलाबाद जाने वाले मार्गों पर भारी भीड़ देखने को मिली। हालत यह रहे कि इतनी बसें आरक्षित करने के बाद भी कम पड़ गईं और घंटों यात्रियों को परिसर में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा।