बस्ती-टांडा और कुदरहा-छावनी मार्ग को जोड़ने वाले कलवारी चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे भीषण जाम लग गया। देखते ही देखते बस्ती, कुदरहा, टांडा और दुबौलिया मार्ग पर करीब एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। सूचना पर उपनिरीक्षक जयराम कुशवाहा, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार त्रिपाठी और दिनेश यादव समेत छह पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मशक्कत कर वाहनों को निकलवाया। करीब दो घंटे की कोशिश के बाद शाम चार बजे जाम की स्थिति कुछ सामान्य हो सकी।