फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश हत्याकांड से पहले शूटरों को अशरफ से मिलवाने का आरोपी अफसार गिरफ्तार

प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा में मारे गए माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ के करीबी अफसार अहमद को यूपी-एसटीएफ ने बुधवार सुबह साउथ ईस्ट दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाने के सल्लाहपुर निवासी अफसार के खिलाफ दो साल नौ माह पहले बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उस पर उमेशपाल हत्याकांड से पहले शूटरों को बरेली जेल में अशरफ से मिलवाने, जबरन वसूली, दंगा, आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य आरोप हैं। बरेली पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें