बरेली में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हिंसा पर विरोध जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया। सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विभाग मंत्री मानवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि बंगाल के हालात कश्मीर व बांग्लादेश की तरह होते जा रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगाने की आवश्यकता है। विहिप पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने, हिंसा की जांच एनआईए से कराने व वहां की कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों के हाथों में दिए जाने की मांग की।