बरेली में चोरी के कई मुकदमों में आरोपी ईंट पजाया निवासी वसीम उर्फ गंठी को डीएम ने जिला बदर घोषित कर दिया। बारादरी थाना पुलिस ने मंगलवार को उसे पीलीभीत जिले की सीमा में छोड़ दिया। उसे छह महीने तक बरेली न आने की चेतावनी दी गई। तय अवधि में अगर वह बरेली जिले में आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।