फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- बुलडोजर की कार्रवाई सबसे बड़ा अन्याय

बीते दिनों बरेली में हुए बवाल प्रकरण में समाजवादी पार्टी पुलिस पर पत्थर फेंकने वालों के पक्ष में नहीं है, लेकिन इसके बाद जो कार्रवाई हुई वह किसी जंगलराज से कम नहीं। लाठीचार्ज और निर्दोष लोगों को जेल में डालना सही नहीं। इसकी निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है। सपा कार्यालय पर सोमवार को प्रेसवार्ता में यह बातें सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर में सिर या पांव में ही गोली लगती है। ऐसा कैसे है कि यह गोली भी लोगों देखकर लग रही है। मेरठ में हुई कार्रवाई पर भाटी ने कहा कि बसे बसाए घर-दुकान उजाड़ने की कार्रवाई इतिहास में कभी नहीं हुई। यह कार्रवाई सबसे बड़ा अन्याय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें