फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव और अवैध वसूली, दुकानदारों ने लगाया आरोप

मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Oct 2025 03:33 PM IST

बरेली में नगर निगम की टीम पर अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव और अवैध वसूली का आरोप लगा है। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम कार्यालय में रामपुर गार्डन के कार बाजार से कई दुकानदार पहुंचे। पार्षद राजेश अग्रवाल के साथ दुकानदारों ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से मुलाकात की। उन्हें बताया कि बटलर प्लाजा के सामने अतिक्रमण करने वालों से अवैध वसूली होती है। वहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इसके विपरीत छोटे-छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई का विरोध या अपना पक्ष रखने के लिए अगर कोई आता है तो उसके साथ अभद्रता की जाती है। नगर आयुक्त ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें