बरेली में शीशगढ़ नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर 41 लाख रुपये से पैचिंग कार्य कराया जा रहा है, लेकिन सड़क बनने के बाद ही बजरी उखड़ने लगी है। कस्बे के लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। कोलतार के बिना केवल काली बजरी डाली गई है। शिकायत मिलने पर लोक निर्माण विभाग के जेई प्रेम सिंह ने निरीक्षण किया। गुणवत्ता खराब मिलने पर ठेकेदार को काम दोबारा सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।