बरेली में सपा नेता हरीश लाखा की मुसीबतें बढ़ गई हैं। गांव मोहनपुर नकटिया निवासी किसान राजकुमार ने सपा नेता समेत पांच लोगों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन पर प्रताड़ित करने, करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध कब्जा करने, कोर्ट के आदेशों की अवहेलना, हत्या की कोशिश व रंगदारी मांगने के आरोप लगाए गए हैं।