फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से कृष्णा नगर फेज टू में बिजली गुल, भीषण गर्मी से लोग बेहाल

Mukesh Kumar Updated Sun, 28 Jun 2026 03:18 PM IST

बरेली में आला हजरत अस्पताल के सामने स्थित कृष्णा नगर फेज टू कॉलोनी के लोग रात भर ब्लैक आउट से जूझे तो रविवार का पूरा दिन भी बिजली के इंतजार में निकल गया। यहां पीलीभीत रोड पर लगे ट्रांसफार्मर में शनिवार रात करीब 10 बजे आग लग गई थी। इससे कॉलोनी की ओर आ रही बंच केबल जल गई थी। रात में भी बिजली निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट दूर करने की कोशिश की लेकिन नहीं कर सके। रविवार को भी सुबह से बिजली निगम की टीम नई केबल लगाने में जुटी है। अभी काम बाकी है और इस तरह करीब 16 घंटे बाद भी कॉलोनी के निवासी बिजली की किल्लत चल रहे हैं। बिजली न होने की वजह से घरों में पानी भी खत्म हो गया है और इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भी लोग दूसरी कॉलोनी में अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे हैं। बिजली कितनी देर में आएगी, इस बारे में भी सुबह से अधिकारी ठोस जानकारी नहीं दे रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें