बरेली में सीएम ग्रिड योजना के तहत होने वाले कार्यों में रोड़ा बन रहे अवैध निर्माणों पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर निगम की टीम ने कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के सामने बनीं अवैध दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से मौके पर खलबली मच गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।