सीएम योगी ने कहा कि हलाल सर्टिफिकेशन उत्पाद के प्रदेश में बिक्री पर रोक लगाई गई है। हलाल उत्पाद खरीद से मिलने वाले रुपये से ही धर्मांतरण, लव जिहाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनके इस बयान पर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री की इस बात से सहमत नहीं हैं। मौलाना ने कहा कि अगर ऐसा है तो सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए।