फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डडिया सफदर अली गांव में भड़की भीषण आग, चार घर जले, ग्रामीणों ने पाया काबू

Thu, 28 May 2026 04:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के डडिया सफदर अली गांव में बृहस्पतिवार को चार घरों में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जिससे ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, लेखराज, होरीलाल, हीरालाल और प्रेम शंकर गांव में झोपड़ी डालकर रह रहे थे। दोपहर करीब एक बजे हीरालाल की झोपड़ी में चूल्हे पर दूध उबल रहा था, तभी अचानक आग लग गई।

आग तेजी से फैली और आसपास की तीन अन्य झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन वह समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद गांव के किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने पंप सेटिंग उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

उनका कहना था कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। अग्निकांड की सूचना मिलने पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची। लेखपाल मोहम्मद फैजल ने प्रभावित घरों और घरेलू सामान का आकलन किया। आकलन के बाद वे तहसीलदार को अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि आग से उनका अनाज, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं पूरी तरह जल गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अग्निकांड से काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें