उदीयमान सूर्य (उगते सूरज) को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया। बरेली में लोक आस्था का महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को तड़के चार बजे से ही जगह-जगह बनाए गए घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। छठ घाटों पर व्रतियों ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान भास्कर की उपासना की। रिमझिम के बीच व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।