बरेली में भुता थाना पुलिस ने साइबर ठग गिरोह के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। चारों युवक बीमा एजेंट बनकर लोगों को जाल में फंसाते थे। फिर उनसे ऑनलाइन ठगी कर लेते थे। बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी साऊथ अंशिका वर्मा ने इस मामले का खुलासा किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।