महाशिवरात्रि पर बरेली के शिवमंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए भोर से ही कतारें लगनी शुरू हो गईं। इस दौरान बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारे लगते रहे। अलखनाथ मंदिर में मंगलवार रात 12 बजे से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गईं। धोपेश्वरनाथ मंदिर में दोपहर तक लंबी कतार लगी रही। इसी तरह बाकी नाथ मंदिरों में भगवान शिव की आराधना का क्रम शुरू हुआ। अधिकतर कांवड़िये गंगाजल लेकर रात में शिवालयों में पहुंच गए थे। उन्होंने ब्रह्ममुहूर्त में जलाभिषेक किया।