संगम नाम से एक डिस्टलरी कंपनी द्वारा शराब का ब्रांड लॉन्च करने का मामला गरमाता जा रहा है। बरेली के धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक ने इस पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि यह सनातन धर्म को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश है। उन्होंने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप और डिस्टलरी कंपनी के मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।