मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व सरकारों ने बरेली को झुमका से जोड़ा था। हमने बरेली के पौराणिक स्वरूप को वापस दिलाने का काम किया। नाथ कॉरिडोर बनाकर बरेली को पौराणिक पहचान दी है। मंगलवार को बरेली कॉलेज मैदान में विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने विरोधियों पर निशाना साधा। कहा कि बरेली अब बदल चुका है। यह वही बरेली है, जहां 2017 से पहले यहां हर साल दंगे हुआ करते थे। अब यहां दंगा नहीं, सब चंगा है।