उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कार सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ये तस्कर दो हाथी दांत बेचने की फिराक में थे। यूपी-उत्तराखंड की एसटीएफ ने ग्राहक बनकर हाथी दांत का सौदा किया। इसके बाद जाल में फंसाकर आरोपियों को दबोच लिया। मंगलवार शाम को आरोपियों की गिरफ्तारी सीबीगंज के गांव पुरनापुर के समीप से हुई है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम आदित्य विक्रम सिंह, करण सिंह और नत्था सिंह बताए।