बरेली के किला थाना क्षेत्र में गुरुवार रात किन्नरों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गढ़ी चौकी रफियाबाद निवासी प्रिया किन्नर और उनकी साथी पल्लवी किन्नर ने किला थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार को मकान को लेकर एक तहरीर किला थाने में दी थी। वह घर लौट ही रहे थे कि डैनी, मोहित, विशाल व दम्मा ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान सोने की चेन और कुंडल गायब हो गए। एक किन्नर का मोबाइल भी लूट लिया गया। किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामला नाली में पानी निकास को लेकर जुड़ा है।