फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, बाल-बाल बचे मजदूर; देखें वीडियो

बदायूं जिले के बिल्सी में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों के बीच अचानक आसमान से बर्फ की सिल्ली आकर गिरी। घटना मोहल्ला नंबर 8 स्थित बाबा ईंट भट्ठे की है। बर्फ की सिल्ली के तेज धमाके के साथ जमीन पर गिरने से आसपास काम कर रहे मजदूर घबरा गए। मजदूर बाल-बाल बचे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद हर कोई शख्स आश्चर्यचकित रह गया। प्रशासनिक स्तर पर घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें