फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में फिर चला बीडीए का बुलडोजर, भोजीपुरा में ध्वस्त कराया अवैध निर्माण

बरेली में बीडीए ने भोजीपुरा में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि नवयार खां का करीब 500 वर्ग मीटर में किया निर्माण ध्वस्त किया गया। इसके आसपास में दो निर्माण मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर किए गए थे। इन्हें भी गिराया गया। उनके मुताबिक नवयार खां के अवैध निर्माण को गिराने के लिए पहले ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया गया था। नोटिस और ध्वस्तीकरण के आदेश को चुनौती देते हुए उन्होंने मंडलायुक्त के यहां अपील की थी। यह अपील भी खारिज हो गई और इसके बाद अवैध निर्माण को गिराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें