फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में पशुधन मंत्री के खिलाफ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुतला फूंका

बरेली में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। शहर के प्रेमनगर स्थित श्रीकृष्ण लीला स्थल पर पशुधन मंत्री का पुलिस के सामने ही पुतला दहन किया गया। मंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई, मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। बजरंग दल के महानगर संयोजक केवलानंद ने कहा कि मंत्री के बयान से पूरा बजरंग दल आहत है। मंत्री को कार्यकर्ताओं से तुरंत माफी मांगनी चाहिए नहीं तो प्रदेश भर में बजरंग दल के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। उधर आंवला में भी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें