बरेली में बीते साल 26 सितंबर को हुए बवाल में अवैध असलहा सप्लाई के मुख्य आरोपी गफ्फार खां को गिरफ्तार कर लिया गया है। बहेड़ी पुलिस ने उसे उत्तराखंड के किच्छा से पकड़ा।उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। गफ्फार लंबे समय से फरार था। उसने पूछताछ में अवैध असलहा बेचने की बात स्वीकार की। उसके खिलाफ उत्तराखंड के तीन थानों में दस मामले दर्ज हैं।