फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार जून को अनूठा सामूहिक विवाह समारोह, पहली बार सभी धर्म गुरु देंगे आशीर्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 01 Jun 2026 04:37 PM IST

बरेली शहर में चार जून को एक अनूठा सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें पहली बार सभी समुदायों के धर्म गुरु शामिल होंगे। यह कार्यक्रम ताज पैलेस में शाम सात बजे से होगा। इसका आयोजन खानकाह वामिकिया निशातिया से जुड़े संगठन एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी कर रही है। 

खानकाह के सज्जादा सैयद असलम मियां वामिकी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह में दस जोड़ों का निकाह कराया जाएगा। सभी धर्म गुरु वर-वधू को अपना आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहेंगे। खानकाह की ओर से बेटियों को घर गृहस्थी का आवश्यक सामान तोहफे के तौर पर दिया जाएगा। इसके साथ ही, मेहमानों के लिए दावत का भी विशेष इंतजाम किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें