फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बरेली में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जलभराव, जनजीवन प्रभावित

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Updated Thu, 09 Jul 2026 03:49 PM IST

बरेली में बारिश का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार कई घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। पॉश कॉलोनियों की सड़कों पर भी जलभराव हो गया। राजेंद्र नगर में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। मलूकपुर में सड़क पर सैलाब जैसे हालात दिखे। बारिश का सिलसिला दोपहर तीन बजे के बाद भी जारी रहा। 

सुभाषनगर के मणिनाथ, शांति विहार, गणेश नगर, रविंद्र नगर समेत अन्य इलाके जलमग्न रहे। नालों की सफाई समय पर न हो पाने के कारण जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा गई। गणेश नगर के कई घरों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दो दिन तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें