बीते दो दिनों से सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में पड़ रहे घने कोहरे के बीच ठंड बढ़ गई है। वहीं, कोहरे के कारण सड़को पर आने जाने वालों की संख्या में कमी आयी है। बुधवार की सुबह तापमान 12. डिग्री रहा। वहीं पूरी रात चली पछुवा हवा से ठिठुरन बढ़ी हुई है। लोग अलाव अथवा घरों में कैद नजर आ रहे है।