फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में आधुनिक खेती की तरह चमका रामसरन का व्यक्तित्व, किसानों को लग्जरी लाइफ जीना भी सिखा रहे

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Dec 2025 04:53 PM IST

बाराबंकी में परंपरागत खेती के साथ नगदी फसलों की खेती आधुनिक तरीके से करने वाले हरख ब्लॉक के दौलतपुर निवासी प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा का व्यक्तित्व भी उनकी खेती की तरह चमक रहा है। जिन खेतों में लागत निकालनी मुश्किल होती थी, उन्हीं खेतों में लाखों की कमाई का तरीका अपनाकर किसानों को जग्जरी लाइफ जीना भी सिखा रहे हैं। उनके आवास में होटलों जैसी सुविधा है। करीब दो एकड़ में हरीघास, सजावटी व फूल और फल देने वाले पेड़ पौधे लगे हैं। तरह-तरह के फूलों वाले गमले आवास परिसर की शोभा बढ़ाते हैं। इसे देखकर किसानों को लगता है कि खेती से भी बहुत कुछ किया जा सकता और लग्जरी जीवन जिया जा सकता है। वर्ष 1988 में जब पहली बार केला लगाया, तब केला के फूल के साथ रामसरन की तस्वीर व वर्ष 1995 में सहारा विधि के टमाटर के साथ खेत में राम सरन की तस्वीर एक सामान्य किसान की है। लेकिन, वर्ष 2005 के बाद तेजी से इनकी खेती और इनके व्यक्तित्व में बदलाव हुआ। अब यह साधारण किसान नहीं एक किसान शानदार बिजनेश मैन की तरह दिखाई देते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें