फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शहर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी छावनी मोहल्ला निवासी अकबर (40) की संदिग्ध परिस्थिति में हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में मौत हो गई। पिता रमजानी ने बताया कि अकबर सब्जी उतारने की मजदूरी करता था। गुरुवार को सुबह अकबर सब्जी मंडी में माल उतारने गया था, वहां आजाद नगर निवासी एक युवक से उसका झगड़ा हो गया था। झगड़े में युवक ने उसे पीट दिया था। वह घर पहुंचा, वहां कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने देर शाम दम तोड़ दिया। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि परिजन उनके पास आए थे, वह शव का पोस्टमार्टम कराना चाहते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं हैं। सर्दी से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो पाएगा। झगड़े की बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें